अदाणी से मिलीभगत के हिंडनबर्ग के आरोप पर सेबी चीफ माधवी बुच का भी आया जवाब, पूरी कहानी समझिए
हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया कि माधवी बुच और धवल बुच के पास कथित अदाणी घोटाले के ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी. SEBI चीफ माधवी बुच ने आरोपों का खंडन किया है. उनका कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं.
ADVERTISEMENT

Hindenburg Report on SEBI Chief: अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को SEBI प्रमुख माधवी बुच और उनके पति पर बड़े आरोप लगाए. हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया कि माधवी बुच और धवल बुच के पास कथित अदाणी घोटाले के ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी. SEBI चीफ माधवी बुच ने आरोपों का खंडन किया है. उनका कहना है कि सारे आरोप बेबुनियाद हैं. उन्होंने कहा कि उनका वित्तीय लेन-देन एक खुली किताब की तरह है.