केरल सरकार की पुलिस की वाटर केनन के आगे डटी रहीं कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद, जज्बा देख राहुल भी करेंगे सैल्यूट!
केरल के कन्नूर में जहां ADM नवीन बाबू की संदिग्ध मौत को लेकर भयंकर हंगामा मचा है. शमा मोहम्मद की हर तरफ चर्चा हो रही है न सिर्फ स्टैंड लेने के के लिए बल्कि उनकी दिलेरी के लिए भी. साड़ी पहनकर शमा विरोध प्रदर्शन में पुलिस के सामने दीवार बनकर डटी रहीं.
ADVERTISEMENT

Shama Mohammad: दिवाली के दिन साड़ी पहनकर वाटर कैनन का सामना करते हुए खड़ी कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद की तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है. शमा पुलिस के वाटर कैनन के सामने अडिग खड़ी नजर आ रही हैं. ये सीन तब का है जब कांग्रेस कार्यकर्ता एडीएम नवीन बाबू की संदिग्ध मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के बावजूद, शमा ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार विरोध प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. साड़ी पहने हुए शमा ने पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ते हुए प्रदर्शन किया, जो कि आज की कांग्रेस की युवा और निडर छवि का सिंबल बन गई. शमा मोहम्मद राहुल गांधी की टीम का एक प्रमुख चेहरा हैं.