सुनेत्रा बनेंगी महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम! शरद पवार बोले- मुझे जानकारी नहीं, NCP विलय पर भी दिया बड़ा बयान

Sunetra Pawar Deputy CM: अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. वे आज शाम 5 बजे शपथ लेंगी. शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Sunetra Pawar Deputy CM: NCP प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी. इस फैसले पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सुनेत्रा पवार के डिप्टी मुख्यमंत्री बनने और एनसीपी के संभावित विलय को लेकर अहम बयान दिया है. शरद पवार ने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन पार्टी स्तर पर कुछ फैसले जरूर लिए गए होंगे.