शशि थरूर का 'फाइनल' फैसला: राहुल गांधी संग हुई 105 मिनट की गुप्त मीटिंग, पार्टी छोड़ने की अटकलों पर आया बड़ा अपडेट
शशि थरूर ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे और केरल विधानसभा चुनावों में UDF के प्रचार का नेतृत्व करेंगे.
ADVERTISEMENT

shashi tharoor
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद थरूर ने साफ कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं और आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी केरल विधानसभा चुनावों में वह UDF के प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.