Shesh Bharat: 1962 युद्ध, नेहरू की चिट्ठियां और बीजू पटनायक पर लांछन; ओडिशा की शांत राजनीति में क्यों आया भूचाल?

Biju Patnaik controversy: 1962 भारत-चीन युद्ध, नेहरू की चिट्ठियों और बीजू पटनायक पर दिए गए विवादित बयान ने ओडिशा की राजनीति में भूचाल ला दिया है. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों पर नवीन पटनायक ने कड़ा पलटवार किया. जानिए क्या है पूरा विवाद, बीजू पटनायक की भूमिका और क्यों बढ़ा सियासी संग्राम.

ADVERTISEMENT

Biju Patnaik controversy
Biju Patnaik controversy
google news

ओडिशा की शांत राजनीति में उस वक्त सियासी ज्वालामुखी फट गया, जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राज्य के भूमिपुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर एक विवादित टिप्पणी की. निशिकांत दुबे के दावों ने न केवल ओडिशा के लोगों को आक्रोशित कर दिया, बल्कि हमेशा शांत रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी कैमरे के सामने आकर कड़ा जवाब देने पर मजबूर कर दिया.