Shesh Bharat: मुख्यमंत्री बनते ही DK शिवकुमार का चला जादू, कर्नाटक MLC चुनाव में कैसे पलट दिया पूरा खेल?

Karnataka MLC Election 2026: कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने MLC चुनाव 2026 में ऐसा सियासी खेल किया कि बीजेपी-जेडीएस का पूरा गणित बिगड़ गया. गुप्त मतदान और क्रॉस वोटिंग के दम पर कांग्रेस ने 4 नहीं बल्कि 5 सीटें जीत लीं. जानिए कैसे 'क्राइसिस मैनेजर' डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनते ही पहला बड़ा राजनीतिक मास्टरस्ट्रोक खेलकर विपक्ष को चौंका दिया.

ADVERTISEMENT

Karnataka MLC Election 2026
DK Shivakumar
google news

राज्यसभा चुनावों में बीजेपी ने कांग्रेस को बार-बार चोट दी. पहले मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया. फिर झारखंड में कांग्रेस के प्रणव झा बीजेपी समर्थित परिमल नाथवानी से हार गई. जब देश में राज्यसभा चुनाव हो रहे थे तब कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीटों पर हुए भी चुनाव हुए. कांग्रेस को चार सीटों पर ही जीतना था. 2 सीटें बीजेपी को मिलनी थी. एक सीट जेडीएस को मिलने का चांस था लेकिन नए-नए सीएम बने डीके शिवकुमार ने ऐसा जादू चलाया कि उनके लिए बीजेपी जैसी पार्टी के विधायक टूट गए. कांग्रेस को चार नहीं पांच सीटों पर जीत मिल गई. राज्यसभा चुनावों का सारा हिसाब किताब डीके ने कर्नाटक में चुका दिया.