Shesh Bharat: कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर 'महायुद्ध', बीजेपी ने लगाया 'मस्जिद-मदरसा' वाला आरोप, तो डीके शिवकुमार ने पलटा पासा!
Karnataka SIR Controversy: कर्नाटक में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बीजेपी, जेडीएस और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं. बीजेपी ने मस्जिदों और मदरसों में फॉर्म भरवाने, फर्जी वोटर जोड़ने और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इन आरोपों को खारिज कर विपक्ष पर पलटवार किया है.
ADVERTISEMENT

DK Shivakumar
देश के कई राज्यों में चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट रिवीजन यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया चलाई जा रही है. बिहार और बंगाल के बाद अब जैसे ही यह प्रक्रिया कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक पहुंची, इस पर एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. कर्नाटक में वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता बेहद आक्रामक हो गए हैं और उन्होंने बकायदा हस्ताक्षर कर चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया में धांधली की शिकायत की है. कहानी में ट्विस्ट यह है कि बीजेपी इस गड़बड़ी के लिए कर्नाटक की डीके शिवकुमार सरकार पर दोष मढ़ रही है, जबकि कांग्रेस इस बात पर मजे ले रही है कि जो आरोप कल तक विपक्ष चुनाव आयोग पर लगाता था, आज वही आरोप बीजेपी लगा रही है.
