Shesh Bharat: राहुल गांधी का वो 'सीक्रेट मास्टरप्लान', जिसने केरल के कद्दावर नेताओं को कर दिया बेचैन!

Shesh Bharat: केरल चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है. पार्टी ने सांसदों को चुनाव से दूर रखने का फैसला किया है, लेकिन कई नेता मैदान में उतरने पर अड़े हैं. अंदरखाने सीएम पद की रेस और गुटबाजी भी तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Shesh Bharat: केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, लेकिन इस लिस्ट ने खुशी से ज्यादा पार्टी के भीतर खलबली मचा दी है. दिल्ली हाईकमान का स्पष्ट संदेश है कि किसी भी मौजूदा सांसद (MP) को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया जाएगा. राहुल गांधी की इस 'नो एंट्री' पॉलिसी ने केरल कांग्रेस के कई दिग्गजों की नींद उड़ा दी है, जो अपनी सांसदी छोड़कर राज्य की राजनीति में वापसी की राह देख रहे थे.