Shesh-Bharat: विजय-तृषा की शादी पर मां का मौन समर्थन? एक लाइक ने तमिलनाडु की राजनीति में मचाया हड़कंप!
तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बीच थलपति विजय और तृषा की शादी की अफवाहों ने तब जोर पकड़ लिया जब तृषा की मां, उमा कृष्णन ने दोनों के एक फैन-मेड वीडियो को 'लाइक' कर अपना मौन समर्थन जताया. विजय के तलाक और उनकी नई राजनीतिक पारी के बीच, यह 'लाइक' सिनेमा और सियासत दोनों में एक बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

शेष- भारत
Shesh Bharat: तमिलनाडु में चुनावी बिगुल बज चुका है. 23 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे लेकिन चर्चा इस बार केवल ईवीएम (EVM) की नहीं, बल्कि उस 'एंगल' की है जिसने सोशल मीडिया से लेकर चेन्नई की गलियों तक हलचल मचा दी है. 4 मई को तृषा कृष्णन का जन्मदिन है और क्या इसी दिन थलपति विजय की राजनीतिक किस्मत का सितारा चमकेगा?