Shesh Bharat: नवीन पटनायक को मात देने के बाद अब बीजू बाबू की तारीफ, क्या दिल्ली की मजबूरी बदल रही बीजेपी की बिसात?
Shesh Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंडोनेशिया की संसद में बीजू पटनायक की ऐतिहासिक बहादुरी का जिक्र केवल इतिहास को याद करना नहीं, बल्कि ओडिशा की बदलती राजनीति और दिल्ली के नए सियासी समीकरणों की ओर भी इशारा माना जा रहा है. जानिए बीजू पटनायक के इंडोनेशिया मिशन की पूरी कहानी, नवीन पटनायक और बीजेपी के रिश्तों की पृष्ठभूमि और राज्यसभा का गणित.
ADVERTISEMENT

Odisha Politics
राजनीति में कोई भी बयान बेवजह नहीं होता और जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा कद्दावर नेता विदेश जाकर किसी विपक्षी दल के नेता के पिता की जमकर तारीफ करे, तो यह साफ समझ आता है कि पर्दे के पीछे की बिसात बदल रही है. इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के उस जांबाज मिशन को याद किया, जिसने 79 साल पहले इतिहास का रुख बदल दिया था. लेकिन इस ऐतिहासिक वाकये को याद करने के पीछे के राजनीतिक मायने बेहद गहरे हैं. ओडिशा के हालिया विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के 24 साल पुराने साम्राज्य को धूल चटाने के बाद, अचानक पीएम मोदी द्वारा बीजू बाबू को याद करने के पीछे दिल्ली की सियासी मजबूरियां और नए समीकरणों की आहट साफ देखी जा रही है.
