Shesh Bharat: एक तरफ रेवंत रेड्डी की कानूनी लड़ाई, दूसरी ओर नायडू का समर्थन... आखिर 'VB-G RAM G' पर क्यों बंटा दक्षिण?

Shesh Bharat: 1 जुलाई 2026 से लागू होने जा रहे नए 'VB-G RAM G' कानून को लेकर दक्षिण भारत में राजनीतिक टकराव तेज हो गया है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण इस योजना के समर्थन में खड़े हैं. जानिए मनरेगा से जुड़े इस बड़े बदलाव, 60:40 फंडिंग मॉडल और दक्षिण के राज्यों की नाराजगी की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Revanth Reddy News
VB-G RAM G के खिलाफ रेवंत रेड्डी जा रहे सुप्रीम कोर्ट!
Google CTA

1 जुलाई की तारीख नजदीक आ रही हैं. यह वहीं तारीख है, जब देश की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना 'मनरेगा' इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी और उसकी जगह लेगा मोदी सरकार का नया कानून 'VB-G RAM G'. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के बीच दिल्ली में हुई बैठक में तय हुआ है कि 1 जुलाई 2026 को पूरे देश में 'VB-G RAM G' कानून की आधिकारिक शुरुआत आंध्र प्रदेश की धरती से ही होगी.