Shesh Bharat: तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी तूफान, विजय को NDA में बुलाने पर BJP में विवाद
Shesh Bharat: तमिलनाडु में 2026 चुनाव से पहले अभिनेता विजय की पार्टी TVK को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. बीजेपी प्रवक्ता द्वारा विजय को NDA में शामिल होने का न्योता देने पर विवाद हो गया. विजय ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी और चुनाव अकेले लड़ेगी.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat: तमिलनाडु की राजनीति में अभिनेता और राजनेता थलापति विजय की एंट्री के बाद सियासी माहौल लगातार गरम होता जा रहा है. 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और बीजेपी के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि विजय और उनकी पार्टी बार-बार साफ कर चुके हैं कि वे चुनाव अकेले लड़ेंगे, फिर भी राजनीतिक गलियारों में गठबंधन की अटकलें खत्म नहीं हो रही हैं.