Shesh Bharat: पारिवारिक जंग के बीच वाईएसआर घाट से आई चौंकाने वाली तस्वीर, विरोधियों के नैरेटिव पर जगन मोहन रेड्डी ने फेरा पानी!

Andhra Pradesh Politics: वाईएसआर की जयंती पर आंध्र प्रदेश की राजनीति में बड़ा भावनात्मक और सियासी घटनाक्रम देखने को मिला. लंबे समय से संपत्ति विवाद और कानूनी लड़ाई के बीच वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनकी मां विजयम्मा वाईएसआर घाट पर गले मिलते नजर आए. इस मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है. जानिए वाईएसआर परिवार में चल रहे विवाद की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

YS Jagan Mohan Reddy
YS Jagan Mohan Reddy
Google CTA

आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. मौका था आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी (वाईएसआर) की जयंती का और जगह थी कड़प्पा जिले के इंदुपुलापाय का वाईएसआर घाट. इस खास मौके पर पिता की जयंती से ज्यादा चर्चा मां और बेटे के उस भावुक मिलन की हो रही है, जिसने पिछले कई महीनों से चल रहे करोड़ों रुपये के पारिवारिक और कानूनी विवाद पर एक पल के लिए पर्दा डाल दिया.