कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे 2028 का विधानसभा चुनाव, खुद बताई इसके पीछे की वजह

Karnataka News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. उन्होंने अपनी उम्र, बदलती राजनीति और चुनावी माहौल को इस फैसले की बड़ी वजह बताया. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं और जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे.

ADVERTISEMENT

सिद्धारमैया का बड़ा फैसला
सिद्धारमैया का बड़ा फैसला
Google CTA

Siddaramaiah News: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ऐलान किया है कि वो आगामी 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. रविवार को मंड्या जिले के के.आर. पेट. में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ये इच्छा जाहिर की. हालांकि, उन्होंने कहा कि चुनावी मैदान से हटने का मतलब राजनीति से संन्यास लेना बिल्कुल नहीं है. वह जनता से जुड़े मुद्दों को आगे भी उठाते रहेंगे.