सोफिया फिरदौस कौन हैं जिन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने पर कांग्रेस पार्टी से निकाला गया, 2 अन्य विधायकों पर भी गिरी गाज
ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक सोफिया फिरदौस को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है. जानें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, दिलीप राय का समर्थन और रमेश जेना समेत 3 विधायकों पर हुई बड़ी कार्रवाई और सोफिया के चर्चा में आने की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोफिया फिरदौर के इंस्टा से.
ओडिशा में कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ जाकर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को वोट देने वाले विधायकों पर तगड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस ने 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है. आरोप है कि तीनों विधायकों को पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए पाया गया है. सना खेमुंडी सीट से विधायक रमेश जेना, बाराबती कटक की विधायक सोफिया फिरदौस और मोहना के विधायक दशरथ गमांगो ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को वोट दिया, जिससे कांग्रेस और बीजद के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर होता की हार हो गई.