रायबरेली में भावुक हुई सोनिया गांधी, बोली मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं...
मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं. जैसे आपने मुझे अपना माना वैसे ही आपको राहुल को अपना मान कर रखना है, राहुल आपको निराश नहीं करेगा.
ADVERTISEMENT

Raebareli Election: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 20 मई को मतदान होगा. इसी चरण में ही यूपी की हॉट सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान होना है. 18 मई यानी आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. रायबरेली में बीते दिन कांग्रेस और सपा ने मिलकर संयुक्त जनसभा की. कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया. रायबरेली की सभा में सोनिया ने अपने बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के लिए वोट मांगा. बता दें कि राहुल गांधी अपनी मां की पूर्व सीट रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में है. सोनिया गांधी ने 2019 के चुनाव में सिंह के खिलाफ 1.6 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.