माहौल हमारे पक्ष में है... महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने कही बड़ी बात

सोनिया गांधी ने बुधवार को हुई संसदीय दल की बैठक में कहा माहौल हमारे पक्ष में है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव हम जीत जाते हैं तो उनका राष्ट्रीय राजनीति में गहरा प्रभाव पड़ेगा, इसलिए कमर कस लें. हमें उद्देश्य की भावना के साथ एकजुट होकर काम करना होगा. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Sonia Gandhi: लोकसभा चुनाव के बाद इस साल के अंत तक चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. आम चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को हुई संसदीय दल की बैठक में कहा माहौल हमारे पक्ष में है. उन्होंने कहा कि ये चुनाव हम जीत जाते हैं तो उनका राष्ट्रीय राजनीति में गहरा प्रभाव पड़ेगा, इसलिए कमर कस लें. हमें उद्देश्य की भावना के साथ एकजुट होकर काम करना होगा.