ईरानी नेता खामेनेई की मौत पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने साधा निशाना, बोलीं- यह जिम्मेदारी से भागना है
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की हमले में मौत पर सरकार की चुप्पी को लेकर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की आलोचना की और इसे जिम्मेदारी से पीछे हटना बताया. राहुल गांधी ने भी समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तटस्थ रहना भारत की विदेश नीति की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है.
ADVERTISEMENT

पीएम मोदी- सोनिया गांधी
इजरायल और अमेरिका की ओर से किए गए हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत के बाद भारत की प्रतिक्रिया को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की चुप्पी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने अपने एक लेख में कहा कि इस तरह की गंभीर अंतरराष्ट्रीय घटना पर चुप रहना तटस्थता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है. उनका लेख The Indian Express में प्रकाशित हुआ है, जिसमें उन्होंने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाए हैं.