इजराइल-ईरान युद्ध पर सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, सरकार को दी ये सलाह!
मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे तनाव और युद्ध को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT

मिडिल ईस्ट (Middle East) में चल रहे तनाव और युद्ध को लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भारत सरकार की चुप्पी को 'नैतिक और कूटनीतिक मूल्यों से भटकाव' बताया है. सोनिया गांधी ने द हिंदू अखबार में एक लेख लिखा है, जिसका शीर्षक है: "भारत की आवाज को सुनने के लिए अभी भी बहुत देर नहीं हुई है."