सोनिया गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, इस युवा नेता को सौंपी डिप्टी लीडर की कमान

कांग्रेस ने सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया है और सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक बनाया है. इनके अलावा सांसद मनिकम टैगोर और डॉ एमडी जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress: कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बड़ी जानकारी साझा की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है.