दक्षिण भारत का नहीं होगा नुकसान, तेजस्वी सूर्या ने बताया सीटों के इजाफे का पूरा गणित

Lok Sabha Seat Delimitation: लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर सरकार ने साफ किया है कि दक्षिण भारत के राज्यों की सीटें घटेंगी नहीं, बल्कि करीब 50% बढ़ेंगी. केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश को भी फायदा मिलेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

South India Lok Sabha Seat Delimitation:देश में लोकसभा सीटों के परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर जारी बहस के बीच केंद्र सरकार ने दक्षिण भारत के राज्यों से जुड़े सभी भ्रम दूर करने की कोशिश की है. संसद में इस मुद्दे पर विस्तार से बात रखते हुए बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.