'कब गिर जाए सरकार पता नहीं, ये बहुमत वाली सरकार नहीं है', जानिए ऐसा क्यों बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा अगर कोई परिवर्तन करना चाहता है तो परिवर्तन के लिए समाजवादी लोग तैयार हैं. हमारे पास मॉनसून ऑफर तो देने के लिए है लेकिन दूसरे के पास लेने की हिम्मत है या नहीं? 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Akhilesh Yadav Interview: मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट पर विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं. इसी बीच आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमारे सहयोगी चैनल आजतक से विशेष बातचीत की हैं. इस बातचीत में उन्होंने बजट पर सवाल उठाए हैं और केंद्र सरकार पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि, 'ये सरकार बचाओ बजट है'. उन्होंने यह भी कहा कि ये चलने वाली नहीं, गिरने वाली सरकार है. कब गिर जाए पता नहीं. ये बहुमत वाली सरकार नहीं है. आप कुछ देकर लोगों को जोड़कर रखे हैं. ये सब जनता देख रही है. सरकार के पास नया कुछ नहीं है. इसी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाई.