क्या केजरीवाल सरकार होगी बर्खास्त और लागू होगा राष्ट्रपति शासन? जानिए क्यों हो रही इस बात की चर्चा
AAP-BJP: CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और बीजेपी विधायकों की चिट्ठी ने दिल्ली की राजनीति में उथल-पुथल मचा दी है. क्या दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगेगा?
ADVERTISEMENT

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी के सामने इन दिनों सबसे बड़ा सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलेगी या नहीं? अगर कोर्ट का फैसला सीएम केजरीवाल के खिलाफ जाता है, तो दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की संभावनाएं बढ़ सकती हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी के आठ विधायकों और केजरीवाल के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद द्वारा भेजी गई चिट्ठी को गृह मंत्रालय को भेज दिया है. इस चिट्ठी में दिल्ली सरकार को संवैधानिक संकट का हवाला देकर बर्खास्त करने की मांग की गई है.