तेजस्वी ने CM हिमंत को बता दिया 'योगी का चाइनिज वर्जन', हो रहा जमकर बवाल, समझिए पूरा मामला
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तेजस्वी यादव की "योगी के चीनी वर्जन" टिप्पणी पर पलटवार किया, कहा कि बिहार में इस तरह का ब्रेक लागू करके ही उनकी आलोचना सार्थक होती.
ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav-Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आरजेडी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें तेजस्वी ने उन्हें "योगी का चीनी वर्जन" बताया था. सीएम सरमा ने इस बयान को लेकर तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान बिहार में चार घंटे का ब्रेक लागू किया होता, तो उनकी आलोचना में कुछ दम होता.
