बड़ा एलान: CM योगी के करीबी 'कन्हैया मित्तल' देने जा रहे हैं बीजेपी को झटका, इस पार्टी में होंगे शामिल

Kanhaiya Mittal: सिंगर कन्हैया मित्तल हरियाणा में बीजेपी को झटका देने जा रहे हैं. उन्होंने इस बात का एलान किया है कि वे जल्द कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Kanhaiya Mittal Will Join Congress: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है. 'जो राम को लाए हैं' गाने से चर्चा में आए कन्हैया मित्तल जल्द कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है. यूपी 2022 चुनाव के दौरान कन्हैया मित्तल का गाना काफी चर्चा में आया था. माना जा रहा है कि हरियाणा में टिकट नहीं मिलने से वे बीजेपी से नाराज थे.