Shesh Bharat: पांडियन OUT, सुजाता IN..क्या ओडिशा की राजनीति में नवीन पटनायक ने चल दिया सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक?
ओडिशा में 24 साल राज करने वाले नवीन पटनायक ने शादी नहीं की, जिससे पार्टी में उत्तराधिकारी का संकट खड़ा हो गया है. 2024 की हार और वीके पांडियन के बैकफुट पर जाने के बाद, अब पूर्व आईएएस सुजाता कार्तिकेयन को बीजेडी में शामिल कर नवीन बाबू ने बड़ा दांव खेला है.
ADVERTISEMENT

Naveen Patnaik, Sujata Kartikeyan
Shesh Bharat: राजनीति में नवीन पटनायक इसलिए आए क्योंकि वह बीजेडी के संस्थापक बीजू पटनायक के बेटे थे. पिता की राजनीतिक विरासत को जितनी मजबूती से नवीन पटनायक ने आगे बढ़ाया, वह बहुत कम राजनीतिक परिवार कर पाए. 24 साल तक निरंतर बिना चुनाव हारे नवीन बाबू ने बीजू पटनायक के नाम पर ओडिशा पर राज किया.