सोने से मढ़ी रोल्स रॉयस समेत 7000 कारों के हैं मालिक, कौन हैं इतने रईस Sultan Haji Hassanal Bolkiah?

Sultan Haji Hassanal Bolkiah: हसनल बोल्किया अपनी रईसीयत और असाधारण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं. उनके पास दुनिया का कारों का सबसे बड़ा जखीरा है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 बिलियन डॉलर है.

ADVERTISEMENT

brunei_sultan_cars
ब्रुनेई के सुल्तान अपनी रईसियत की वजह से चर्चा में हैं.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के पास 600 रोल्स-रॉयस कारें, 450 फेरारी और 380 बेंटले

point

हसनल बोल्किया दुनिया में दूसरे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सम्राट हैं

point

नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जो ब्रुनेई के दौरे पर पहुंचे हैं

Sultan Haji Hassanal Bolkiah: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई पहुंच गए हैं और उनका वहां भव्य स्वागत किया गया है. किसी भी दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में किसी भारतीय पीएम की पहली ब्रुनेई यात्रा है. इस यात्रा का मकसद ब्रुनेई के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाना और दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 40 साल पूरे होने का जश्न मनाना है. पीएम मोदी के ब्रुनेई के दौरे पर पहुंचने के साथ ही वहां के सुल्तान हसनल बोल्किया चर्चा में आ गए हैं.