सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और निशिकांत दुबे को दिया तगड़ा जवाब? दोनों पर लटकी अवमानना की तलवार!
सुप्रीम कोर्ट और बीजेपी नेताओं के बीच बढ़ते विवाद ने राजनीति में नई हलचल मचा दी है. ऐसे में, अब सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के आरोपों के बीच ये सवाल उठाने लगे कि क्या सुप्रीम कोर्ट इन टिप्पणियों पर कार्रवाई करेगा या ये विवाद यहीं थम जाएगा.
ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट और बीजेपी नेताओं के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, बीएल संतोष और दिनेश शर्मा द्वारा सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) संजीव खन्ना के खिलाफ की गई टिप्पणियों ने विवाद को जन्म दिया है. इन टिप्पणियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी सामने आई है, और इसे लेकर अवमानना के मामले दर्ज करने की मांग उठ रही है.