Shesh Bharat: क्या विजय बनेंगे 'किंगमेकर' या पलानीस्वामी मारेंगे बाजी? समझें समीकरण
Shesh Bharat: तमिलनाडु चुनाव में मुकाबला कड़ा हो गया है. सर्वे के मुताबिक, सुपरस्टार विजय की लोकप्रियता तो है, लेकिन उनका वोट शेयर लगातार घट रहा है. इसका सीधा फायदा एडीएमके और पलानीस्वामी को मिल सकता है, जिन्हें अब तक कमजोर माना जा रहा था.
ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Election
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प होता नजर आ रहा है. जहां एक तरफ सत्ताधारी डीएमके (DMK) अपना किला बचाने की जद्दोजहद में है, वहीं दूसरी तरफ अभिनेता से नेता बने विजय की एंट्री ने समीकरणों को पेचीदा बना दिया है. हालांकि, ताजा आंकड़ों और सियासी जानकारों की मानें तो मुकाबला उतना एकतरफा नहीं है जितना पहले लग रहा था.