फ्री फ्रिज, LPG सिलेंडर, हर महीने 1 किलो दाल...तमिलनाडु में BJP की सहयोगी पार्टी AIADMK ने मेनिफेस्टो में किए ये बड़े बड़े वादे

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच वादों की होड़ तेज हो गई है. AIADMK ने अपने घोषणापत्र में मुफ्त फ्रिज, हर महीने राशन, साल में तीन LPG सिलेंडर और महिलाओं को नकद सहायता जैसे बड़े वादे किए हैं. इन ऐलानों ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu Election 2026
Tamil Nadu Election 2026
google news

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. हर पार्टी अपना-अपना घोषणापत्र जारी कर लुभावने वादे कर रही है. इसी क्रम में बीजेपी की गठबंधन की सहयोगी AIADMK ने भी अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. इस घोषणापत्र में इतने वादे किए गए हैं कि नेशनल मीडिया की नजर उसपर अड़ी है. AIADMK पार्टी प्रमुख ई पलानीस्वामी ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो राइस राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने हर महीने 1 किलो दाल और 1 लीटर कुकिंग ऑयल मुफ्त देने का भी ऐलान किया. यह योजना खास तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से लाई गई है.