तमिलनाडु चुनाव 2026: क्या स्टालिन का किला ढहा पाएगा NDA? MATRIZE-IANS के ओपिनियन पोल ने मचाई खलबली!
Tamil Nadu Election MATRIZE-IANS Opinion Poll: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे, जहां चुनावी सरगर्मी के बीच ओपिनियन पोल के आंकड़े सामने आए हैं.
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु चुनाव
Tamil Nadu Election MATRIZE-IANS Opinion Poll: दक्षिण भारत की राजनीति का सबसे बड़ा रण सज चुका है. चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बिगुल फूंक दिया है. राज्य की सभी सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को वोट डाले जाएंगे जबकि सत्ता का फैसला 4 मई को नतीजों के साथ होगा. चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही MATRIZE-IANS का ताजा ओपिनियन पोल भी सामने आ गया है जिसने राज्य के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है.