तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, क्या है असली वजह?
BJP Tamil Nadu candidate list 2026: बीजेपी ने तमिलनाडु चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और पूर्व राज्यपाल तिमिलिसाई सुंदरराजन चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का नाम लिस्ट में नहीं है. पार्टी इस बार एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में उन सीटों पर फोकस कर रही है जहां जीतने की संभावना ज्यादा है.
ADVERTISEMENT

BJP Tamil Nadu candidate list 2026
BJP Tamil Nadu candidate list 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. शुक्रवार को जारी इस सूची में पार्टी ने गठबंधन के तहत मिली सभी 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. सूची में कई बड़े नाम शामिल हैं, लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई को टिकट नहीं मिलने से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है.