Tamil Nadu Election Survey: तमिलनाडु चुनाव से पहले अग्नि न्यूज का आया बड़ा सर्वे! विजय थलापति के TVK को लेकर दिखी ये तस्वीर

Tamil Nadu election survey: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अग्नि न्यूज के ताजा सर्वे ने सियासी तस्वीर साफ कर दी है. सर्वे के मुताबिक DMK गठबंधन को 180 सीटों के साथ बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि AIADMK 54 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं विजय थलापति की TVK रेस में पीछे नजर आ रही है. जानिए सीट और वोट शेयर का पूरा गणित.

ADVERTISEMENT

Tamil Nadu election survey
तमिलनाडु चुनाव को लेकर आया ताजा सर्वे
google news

तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है. DMK और AIADMK दोनों ही गठबंधन एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है ताकि जनता उन्हें समर्थन दे और सत्ता की चाबी उनके हाथ में आए. इसी बीच एक सर्वे का परिणाम सामने आया है जिसमें जनता के रुझान का पता चला है. हाई चुनावी पारा के बीच अग्नि न्यूज ने एक सर्वे किया है, जिसके परिणाम बेहद ही चौंकाने वाले हैं. इस सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु में DMK और AIADMK गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है और हैरान करने वाली बात यह है कि विजय थलापति की TVK इस रेस में काफी पीछे है. विस्तार से जानिए इस सर्वे में क्या-कुछ आया सामने.