Tamil Nadu Maternity Leave: तीसरे बच्चे के जन्म पर महिला कर्मचारियों को लेकर तमिलनाडु साकार का बड़ा ऐलान

Tamil Nadu Maternity Leave Rules: तमिलनाडु सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए तीसरे बच्चे पर भी 365 दिनों की मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) देने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तमिलनाडु सरकार का बड़ा ऐलान.
Google CTA

तमिलनाडु सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है. राज्य सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर भी महिला कर्मचारियों को 365 दिन (एक साल) का सवैतनिक मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) देने की घोषणा की है. सरकार के इस कदम का उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को राहत देना और बच्चों की शुरुआती देखभाल को बेहतर बनाना है.