Shesh Bharat: AIADMK टूटने से बची! EPS ने बागियों को क्यों किया माफ? जानिए इस 'सामूहिक माफी' के पीछे की इनसाइड स्टोरी

Shesh Bharat: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलपति विजय की सरकार बनने के बाद एआईएडीएमके (AIADMK) में बड़ी बगावत हुई थी. पार्टी को टूटने से बचाने और मुख्य विपक्ष का दर्जा बनाए रखने के लिए प्रमुख ईपीएस पलानीस्वामी ने बड़ा यू-टर्न लिया है.

ADVERTISEMENT

Palaniswami
Palaniswami
google news

Shesh Bharat: तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों एक ऐसा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसने बड़े-बड़े समीक्षकों को हैरान कर दिया है. सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय की चुनावी जीत के बाद राज्य के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं. विजय के सत्ता संभालते ही मुख्य विपक्षी पार्टी AIADMK में बड़ी बगावत हो गई थी. हालांकि, अब पार्टी प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी (EPS) ने एक बड़ा यू-टर्न लेते हुए अपने बागी विधायकों को 'सामूहिक माफी' दे दी है. इस फैसले ने न सिर्फ उनकी पार्टी को टूटने से बचा लिया, बल्कि मुख्यमंत्री विजय की नई सरकार को भी बड़ी स्थिरता दे दी है.