सियासत का गिरता स्तर, नयनतारा पर AIADMK नेता के 'गंदे' बोल, तमिलनाडु की राजनीति में भयंकर बवाल!
तमिलनाडु में AIADMK नेताओं द्वारा अभिनेत्री नयनतारा और महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयानों ने राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है. इस विवाद ने न सिर्फ चुनावी मर्यादा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि नयनतारा के निजी जीवन और करियर के संघर्षों को भी फिर से चर्चा में ला दिया है.
ADVERTISEMENT

नयनतारा
Charchit Charchit: तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों चुनावी रैलियों से ज्यादा जुबानी जंग चर्चा में है लेकिन अफसोस कि यह बहस अब विकास और मुद्दों से भटककर महिलाओं के निजी सम्मान और कपड़ों तक जा पहुंची है. एआईएडीएमके (AIADMK) के कुछ नेताओं ने ऐसी बयानबाजी की है, जिसने न सिर्फ मर्यादा की सीमा लांघी, बल्कि साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा को भी जबरन इस विवाद के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है.