Shesh Bharat: तमिलनाडु में कैबिनेट का कोटा पूरा, AIADMK के बागियों को क्यों नहीं मिली सत्ता की मलाई?
तमिलनाडु में सीएम थलापति विजय ने कैबिनेट का अधिकतम कोटा (35 मंत्री) पूरा कर लिया है, लेकिन सरकार बचाने वाले AIADMK के बागी सी.वी. षणमुगम कैंप को जगह नहीं मिली. कानूनी पेंच, सहयोगियों के दबाव और अपनी साफ-सुथरी छवि बनाए रखने के लिए विजय ने यह चतुर सियासी दांव खेला है.
ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay
Shesh Bharat: तमिलनाडु की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल है. फिल्मी पर्दे पर खलनायकों को धूल चटाने वाले थलापति विजय अब सूबे की राजनीति के नए धुरंधर बनकर उभरे हैं. हाल ही में हुए जादुई 'फ्लोर टेस्ट' को पास करके विजय ने अपनी सरकार तो बचा ली है, लेकिन इसके पीछे का सियासी गुणा-गणित बेहद दिलचस्प है. इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल एआईएडीएमके के कद्दावर बागी नेता सी.वी. षणमुगम को लेकर उठ रहा है, जो सरकार बनवाने के बाद भी खुद कैबिनेट से बाहर रह गए हैं.