बीजेपी के बढ़ते कदम रोकेंगे चंद्रबाबू? तेलंगाना में टीडीपी की वापसी से मचेगा सियासी घमासान, सीक्रेट प्लान तैयार

Shesh Bharat: तेलुगू देशम पार्टी (TDP) करीब 10 साल बाद तेलंगाना की राजनीति में धमाकेदार वापसी करने जा रही है. मंगलगिरि महानाडु सम्मेलन में चंद्रबाबू नायडू और नारा लोकेश ने आगामी नगर निकाय चुनावों के जरिए री-एंट्री का प्लान बनाया है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
google news

Shesh Bharat: साल 2014 में जब आंध्र प्रदेश का बंटवारा हुआ और तेलंगाना देश का 29वां राज्य बना, तब वहां की क्षेत्रीय राजनीति में एक बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला था. उस समय भाषा और संस्कृति एक होने के बावजूद कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) जैसी बड़ी ताकतें तेलंगाना की जमीन से धीरे-धीरे गायब हो गईं. विभाजन के बाद टीडीपी ने खुद को सिर्फ आंध्र प्रदेश तक सीमित कर लिया था और तेलंगाना विरोधी पार्टी का टैग लगने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने वहां से एक दूरी बना ली थी. लेकिन अब पूरे 10 साल बाद टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी 'रिवर्स माइग्रेशन' की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.