MOTN Survey: अगर आज हुए लोकसभा चुनाव तो तेलंगाना में बीजेपी या कांग्रेस, किसे बढ़त? सर्वे में जानिए जनता का मूड

MOTN Survey Telangana: अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो तेलंगाना में बीजेपी को 17 में से 9 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं. अगस्त 2026 के MOTN सर्वे में बीजेपी को 36.4% और कांग्रेस को 29.1% वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है. जानिए 2024 के नतीजों और जनवरी 2026 के सर्वे के मुकाबले तेलंगाना में बीजेपी और कांग्रेस की स्थिति में कितना बदलाव आया.

ADVERTISEMENT

Telangana MOTN Survey 2026
Telangana MOTN Survey 2026
Google CTA

तेलंगाना में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है. 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद वहां पार्टी की जीत हुई और रेवंत रेड्डी मुख्यमंत्री बने. लेकिन उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी. 17 लोकसभा सीट वाले तेलंगाना में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को ही 8-8 सीटें मिली. ऐसे में एक सवाल उठता है कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो तेलंगाना में सियासी माहौल कैसा होगा? जनता बीजेपी या कांग्रेस किसके साथ खड़ी है? इसी बीच इंडिया टुडे और सी-वोटर का मूड ऑफ द नेशन, अगस्त 2026 सर्वे के आंकड़े सामने आए है जिसमें जनता का मूड जानने की कोशिश की गई है. आइए विस्तार से जानते है सर्वे में क्या-कुछ निकलकर सामने आया है.