Gen Z की राजनीति में होगी एंट्री...अब 25 नहीं 21 साल में लड़ सकेंगे MP-MLA का चुनाव? तेलंगाना CM का बड़ा दांव

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 से घटाकर 21 साल करने की मांग की है. इसके लिए अगस्त के पहले सप्ताह में विधानसभा और विधान परिषद का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित करने और उसे केंद्र सरकार को भेजने की तैयारी है.

ADVERTISEMENT

telangana
telangana
Google CTA

तेलंगाना सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र घटाने के पक्ष में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा है कि राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा. इसमें चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करने की मांग वाला प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा.