Shesh Bharat: तमिलनाडु में पानी की किल्लत के बीच विजय का बड़ा कदम, आंध्र प्रदेश से क्या है उम्मीद?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय राज्य में पानी की कमी दूर करने के लिए बातचीत और कानूनी कार्रवाई, दोनों रास्ते अपना रहे हैं. कृष्णा नदी के पानी को लेकर वे आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मिले. वहीं, कावेरी विवाद में तमिलनाडु ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
Shesh Bharat
Google CTA

तमिलनाडु की राजनीति में अक्सर पानी के मुद्दे पर सिर्फ तलवारें खिंचती थीं, सुप्रीम कोर्ट में तारीखें पड़ती थीं और राजनीतिक दल एक-दूसरे पर कीचड़ उछालते थे. लेकिन अब चेन्नई में ऐसा नायक बैठा है, जिसने दशकों पुराने जल संकट को सुलझाने के लिए तरीके बदल दिए हैं. तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय फिर चर्चा में हैं. कर्नाटक के साथ कावेरी नदी के पानी के मुद्दे को डीके शिवकुमार के साथ मिलकर सुलझाने का आइडिया पीट गया. आज भी मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लेकिन कृष्णा नदी के पानी के लिए विजय आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंच गए, जहां उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण से मुलाकात की. सिनेमा से लेकर राजनीति तक के उनके अनुभव काम करना शुरू कर चुके हैं.