Shesh Bharat : CM बनने के बाद फिर चर्चा में आया थलापति विजय के तलाक का केस, अब इस तारीख पर टिकी सबकी नजरें
Vijay Sangeetha Divorce: चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने के बाद भी थलापति विजय की निजी जिंदगी सुर्खियों में है. 27 साल पुराने रिश्ते पर तलाक की तलवार लटकी है, जबकि अदालत में सुनवाई के बीच आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट की चर्चाओं ने पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया है.
ADVERTISEMENT

विजय के तलाक केस में आया नया मोड़
Thalapathy Vijay Divorce: थलापति विजय जब अपने जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा यानी चुनाव में उतरने जा रहे थे, तब उनकी पत्नी संगीता सोरलिंगम ने 27 साल की शादी के बाद बीच ऐन चुनाव के मौके पर तलाक मांगकर बम फोड़ा. तलाक का नोटिस तो फरवरी का था, जिसका खुलासा बीच चुनाव अप्रैल में हुआ. पॉलिटिकल टाइम बम के फटने और विजय की बर्बादी की आशंकाएं थीं. विरोधियों को बड़ी उम्मीद थी कि तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से विजय को तगड़ा डैमेज हो जाएगा. हुआ एकदम उल्टा. तमिलनाडु की जनता ने सारे विवादों के बाद भी विजय को बंपर जीत दिलाकर सीएम बना दिया. तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला अभी भी सुलझा नहीं है, लेकिन अब जो हो रहा है उससे चीजें बड़ी ड्रामेटिक होती जा रही हैं.