10 लाख करोड़ का कर्ज और 1 लाख करोड़ के चुनावी वादे, नीति आयोग की बैठक में मोदी सरकार से क्या डील कर के आए सीएम विजय?
नीति आयोग की 11वीं बैठक में देश के सभी 28 मुख्यमंत्री शामिल हुए. फोटो सेशन की पहली कतार में तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय सहित दक्षिण के नेताओं को प्रमुखता मिली. सीएम विजय ने तमिलनाडु को 2035 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का रोडमैप पेश किया और केंद्र से रुके हुए फंड व नीट से स्थायी मुक्ति की मांग की.
ADVERTISEMENT

Shesh Bharat
केंद्र सरकार की नीति निर्माण संस्था 'नीति आयोग' की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस बार एक नया इतिहास रच गया. लंबे समय के बाद मोदी सरकार के कार्यकाल में ऐसा हुआ है जब देश के सभी 28 राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ इस बैठक में शामिल होने राष्ट्रपति भवन परिसर के कल्चरल सेंटर पहुंचे. इस बैठक में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ विकास योजनाओं पर संवाद किया, वहीं बैठक के दौरान हुए ऑफिशियल फोटो सेशन ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. इस फोटो सेशन में दक्षिण भारत के नए मुख्यमंत्रियों का दबदबा साफ नजर आया.