Shesh Bharat: विजय की सरकार गिराने का क्या था 'चक्रव्यूह'? 35 करोड़ का ऑफर और वो एक फोन कॉल!

Shesh Bharat: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री थलापति विजय की नई सरकार को गिराने की ₹35 करोड़ की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. TVK विधायक को रिश्वत देने और धमकाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं. इस हॉर्स-ट्रेडिंग के पीछे DMK नेता सेंथिल बालाजी और उनके भाई का नाम सामने आया है.

ADVERTISEMENT

thalapathy vijay
thalapathy vijay
Google CTA

Shesh Bharat: थलापति विजय ने अपने स्टारडम के दम पर वो कर दिखाया जिसके बारे में कोई सोच नहीं रहा था. मुश्किल से 2 साल पहले राजनीति में आए और सीधे सीएम बन गए. बस जरा सी चूक हो गई कि बहुमत से कम 108 पर टीवीके रह गई. फिर भी विजय अलायंस का जाल बिछाकर सरकार मजबूती से चला रहे हैं. विजय, स्टालिन को हराकर सरकार में आए. स्टालिन ने विजय को जीत की बधाई तो दी, लेकिन यह वादा भी किया था कि वो अभी सरकार चलने देंगे, लेकिन अब जो हुआ उसने सनसनी फैला दी है.