Shesh Bharat: सम्मान या तूफान का डर...थलापति की 'जन नायकन' के आगे 5 बड़ी फिल्मों ने खींचे कदम

थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज के लिए तमिलनाडु की पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने अपनी 4-5 फिल्मों की रिलीज टाल दी है. Z+ सुरक्षा और राज्य के मुख्यमंत्री होने के बावजूद, विजय की यह 69वीं फिल्म 8,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर एक साथ रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

Thalapathy Vijay
Thalapathy Vijay
Google CTA

अगले 24 घंटे में बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा तूफान आने वाला है जिसके आगे पूरी तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने घुटने टेक दिए हैं. पता नहीं थलापति के सम्मान में या उनकी आखिरी फिल्म के तूफान से डर कर... थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' सेंसर बोर्ड और कोर्ट की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कल फाइनली रिलीज हो रही है.