शादी में सोना, बच्चों को अंगूठी: सुपरस्टार विजय के 'गोल्डन वादों' ने हिला दी तमिलनाडु की सियासत!
अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. विजय ने महिलाओं को शादी में 8 ग्राम सोना और नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने का बड़ा वादा किया है.
ADVERTISEMENT

Vijay politics
तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार थलापति विजय की एंट्री ने चुनावी बिसात को पूरी तरह बदल दिया है. अपनी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) का मेनिफेस्टो जारी करते हुए विजय ने ऐसे वादे किए हैं, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है. विजय ने सीधे तौर पर महिलाओं और गरीबों के हितों पर निशाना साधा है. उनके मेनिफेस्टो में सबसे अधिक चर्चा 'सोने' के वादों की हो रही है, जिसे विरोधी 'फ्रीबी' बता रहे हैं, तो वहीं फैंस इसे एक 'गोल्डन ऑपर्च्युनिटी' मान रहे हैं.