महाराष्ट्र की 48 सीटों का सर्वे, उद्धव, कांग्रेस, शरद पवार मिलकर निकाल सकते हैं इतनी सीटें

टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे के मुताबिक, महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) की अगुवाई में महायुति यानी NDA गठबंधन एकबार फिर से पिछले चुनाव के नतीजों को दुहरा सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में सियासत तेजी से बदल रही है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में हुई बड़ी टूट के बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. विपक्ष के INDIA गठबंधन को कमजोर करने की कोई कवायद मोदी सरकार छोड़ना नहीं चाहती. इस बीच हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आखिर लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में क्या होगा. क्योंकि पिछली बार यहां शिवसेना और बीजेपी साथ लड़े थे, जिन्हें 48 में 41 सीटों पर जीत मिली थी. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में क्या होगा, इसे देखते हुए अलग-अलग सर्वे सामने आ रहे हैं.