'हम ही हैं असली तृणमूल कांग्रेस...', बागी गुट के विधायकों ने बढ़ाई ममता बनर्जी की टेंशन, चुनाव आयोग में किया दावा
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी संकट गहरा गया है. बागी विधायक गुट ने निर्वाचन आयोग में खुद को असली TMC होने का दावा करते हुए कहा है कि उनके पास दो-तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन है. जानिए ऋतब्रत बनर्जी गुट की मांग, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, अरूप रॉय की नियुक्ति और इस पूरे विवाद पर चुनाव आयोग की भूमिका.
ADVERTISEMENT

West Bengal Politics
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल लगातार जारी है. 4 मई को आए विधानसभा चुनाव के परिणाम में जब से TMC हारी और ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता गई है, तब से ही पार्टी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है. ममता बनर्जी को भी लगातार झटके पर झटके लग रहे है और स्थिति ऐसी हो गई है कि TMC के अंदर ही तीन गुट बन गए है. इसी बीच बागी विधायक गुट ने एक बड़ा दांव चल दिया है. बागी गुट के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय में खुद को असली TMC होने का दावा किया है. उन्होंने साफ कहा है कि हमारे पास पार्टी के दो तिहाई से अधिक विधायकों का समर्थन है और हम ही असली तृणमूल कांग्रेस है. इस दावे के बाद एक बार फिर सियासी पारा हाई हो गया है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.