TMC नेता जहांगीर खान को बंगाल STF ने नेपाल बॉर्डर से किया गिरफ्तार, इस मामले में हुआ एक्शन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से जुड़े तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को बंगाल एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहे थे, लेकिन एक सहयोगी के फोन नेटवर्क ने उनकी लोकेशन उजागर कर दी. इसके बाद एसटीएफ ने ऑपरेशन चलाकर उन्हें दबोच लिया.

ADVERTISEMENT

Jahangir Khan News
Jahangir Khan News
google news

Jahangir Khan Arrested: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फलता से तृणमूल कांग्रेस के नेता जहांगीर खान को बंगाल एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए जहांगीर खान लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे. बंगाल एसटीएफ की टीम अगल-अलग मामलों में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. जांच के दौरान एसटीएफ ने जहांगीर खान के एक सहयोगी के फोन नेटवर्क को लगातार ट्रैक करना शुरू किया. इसी फोन नेटवर्क की लोकेशन का पीछा करते हुए एसटीएफ आखिरकार नेपाल बॉर्डर तक पहुंच गई और वहां से जहांगीर खान को धर दबोचा.