TMC सांसद कल्याण बनर्जी बोले- उपराष्ट्रपति ने मिमिक्री को खुद पर क्यों लिया? ये तो आर्ट है!

मिमिक्री करने से आशय किसी भी व्यक्ति के हाव-भाव, बात-चीत के तौर-तरीके को हूबहू उसी के जैसा दुहराना है. यह एक कला है जो हाल के दिनों में खूब पसंद की जा रही है.

ADVERTISEMENT

Kalyan Banerjee
Kalyan Banerjee
Google CTA

TMC MP Kalyan Banerjee: राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री यानी नकल उतारे जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने सदन के बाहर जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की. इस एक्ट का वीडियो भी सामने आया है. धनखड़ ने इसे किसान और जाट का अपमान बता दिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस मुद्दे को बड़ा बना रही है. इस बीच सांसद कल्याण बनर्जी का एक और बयान सामने आ गया है.